{"_id":"6a54fd7c0fa43d4b1d01b5ef","slug":"two-cunning-thieves-arrested-for-stealing-from-the-bag-of-an-elderly-person-who-was-leaving-after-withdrawing-money-from-a-bank-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112883-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक से पैसे निकालकर जा रहे बुजुर्ग के थैले से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक से पैसे निकालकर जा रहे बुजुर्ग के थैले से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस टीम ने बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे व्यक्ति के थैले से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर चोर दानिश व भूरा उर्फ फरमान निवासीगण लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए रुपयों में से 575 रुपये बरामद किए हैं।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तीन जून को गांव तिगरी निवासी सोहनवीर सिंह गुड मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके थैले से चालाकी से पैसे चोरी कर लिए थे। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाने में 6 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में ही एक आरोपी जाकिर निवासी श्यामनगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
सीओ ने बताया कि वांछित चोरों की तलाश में जुटी मवाना पुलिस टीम ने मखदुमपुर नहर पुल के पास से नहर पटरी से दो पेशेवर चोरों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान दानिश निवासी गाढ़े वाली मस्जिद, गली नंबर तीन हाल निवासी श्यामनगर, लिसाड़ी गेट मेरठ और भूरा उर्फ फरमान निवासी इस्ताकनगर, कुसाल काॅलोनी, बिलाल मस्जिद के पास लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और इनके पास से चोरी की रकम का हिस्सा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -