{"_id":"5e974d808ebc3e769d013acf","slug":"two-constables-including-a-delhi-police-soldier-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: दिल्ली में सिपाही की मौत, यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: दिल्ली में सिपाही की मौत, यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 15 Apr 2020 11:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:44 PM IST
सार
- हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
- पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से मिली थी शशांक को नौकरी
- बुढ़ाना में घायल हुए सिपाही रेनू कुमार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
शशांक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के सिपाही शशांक उर्फ शैंकी की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, 13 मार्च को बुढ़ाना में घायल हुए सिपाही रेनू कुमार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बागपत जनपद में थाना प्रभारी के मुताबिक कस्बा निवासी शशांक के पिता वीरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में थे। एक वर्ष पूर्व हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई थी। शशांक को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। दिल्ली में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अवकाश पर वह बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली कैंट के समीप सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से माता राजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक बहन अपूर्वा गाजियाबाद में पढ़ रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, शोक में डूबा गांव, रोहित के कंधों पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
विज्ञापन
उधर, 13 मार्च को दाहा निवासी रेलवे पुलिस का सिपाही रेनू बहन मुकेश कुमारी के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए बुढ़ाना जा रहा था। बुढ़ाना के समीप उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई थी। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को मेरठ भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/