फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested with stolen tractor

Meerut News: चोरी के ट्रैक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen tractor
पुलिस हिरासत में ट्रैक्टर चोरी करने वाले चोर। (स्त्रोत पुलिस) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। दो सप्ताह पूर्व कस्बे की नवीन गुड़ मंडी से चोरी हुआ किसान का ट्रैक्टर पुलिस ने किठौर मार्ग पर शाहजहांपुर किसान नर्सरी के पास चेकिंग के दौरान बरामद की लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुदीश सिंह ने बताया कि थाना भावनपुर के गांव शाहकुलीपुर निवासी पवन 13 नवंबर को गांव से किसी कार्य से कस्बे में आया था। किसान पवन ने कस्बे की नवीन गुड़ मंडी में ट्रैक्टर खड़ा किया था। इसी दौरान चोर उसका ट्रैक्टर चोरी कर ले गए थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर कैद हो गए थे। पहचान कराने पर थाना भावनपुर के गांव शाहकुलीपुर निवासी रजनीश व गांव मानपुर निवासी सोनू उर्फ सुहैल के नाम प्रकाश में आए। पुलिस इनकी तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को थाना किठौर के शाहजहांपुर में किसान नर्सरी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग होते देख चोर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चोरों का पीछा कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी करने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed