फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for trying to capture Todarpur sugar mill in Saharanpur

यूपी: चीनी मिल पर कब्जा करने की कोशिश, दो गिरफ्तार, 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Oct 2020 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Oct 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for trying to capture Todarpur sugar mill in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बंद पड़ी टोडरपुर चीनी मिल को खरीदने का दावा करते हुए कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने टोडरपुर एग्रो के प्रबंधक चंद्रदीप सिंह और उनके भाई बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके सहित 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिल की सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी लगा दी गई है।

विज्ञापन


टोडरपुर चीनी मिल पिछले करीब छह साल से बंद है। एसडीएम बेहट दीप्ति देव ने बताया कि टोडरपुर एग्रो के प्रबंधक चंद्रदीप सिंह मिल खरीदे जाने संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए। ऐसे में मालिकाना हक फिलहाल शाकंभरी शुगर मिल के पास है। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात शाकंभरी शुगर मिल के प्रबंधक हेमचंद शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष बेहट ने बताया कि चंद्रदीप सिंह, उनके भाई बलविंदर सिंह निवासी कैलाशपुरम, रेलवे रोड देवबंद को रविवार दोपहर टोडरपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंगल पर जीवन... डॉ. रामकरण को मिली बड़ी कामयाबी, मंगलयान को लेकर कही ये बात

इनको बिना अनुमति मिल में घुसने, हमले की तैयारी करने, गलत तरीके से दबाव बनाने, बलवे और सात क्रिमिनल लॉ एक्ट में जेल भेजा गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी रविवार दोपहर चीनी मिल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed