फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple Talaq case: Husband has get second marriage and Meerut Police does not take action

आयशा की जिंदगी बर्बाद..., तलाक देकर पति ने किया दूसरा निकाह, सबकुछ जानकर भी सोती रही पुलिस

Fri, 06 Sep 2019 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq case: Husband has get second marriage and Meerut Police does not take action
इंसाफ के लिए थाने पहुंची आयशा - फोटो : अमर उजाला

पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर दूसरा निकाह भी कर लिया। जबकि महिला दो दिन से नौचंदी थाने की पुलिस से शिकायत कर रही थी और निकाह रुकवाने की मांग कर रही थी। पुलिस ने पति पर मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के बावजूद निकाह नहीं रुकवाने पर नौचंदी थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जमकर तीन तलाक कानून का मखौल उड़ाया। 

विज्ञापन


मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर स्थित करीमनगर निवासी आयशा का निकाह क्षेत्र के ही सरफराज से 2014 में हुआ था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। कुछ समय पहले दंपती में विवाद हो गया था और रिश्ते में खटास आने लगी थी। मामला बढ़ता गया और 17 जून को ससुराल वालों ने पंचायत बुला ली। जिसमें सरफराज ने आयशा को तीन तलाक दे दिया। मायके वालों ने भी आयशा को रखने से इंकार कर दिया। आयशा दिल्ली में रिश्तेदार के यहां रह रही थी। आयशा का दावा है कि उसका पति उसके साथ रहना चाहता था। दोनों में बातचीत होती थी, लेकिन ससुराल वालों ने सरफराज का निकाह ममेरी बहन से तय कर दिया। आयशा ने महिला अधिवक्ता फरहा फैज से संपर्क किया। याचिका पर सुप्रीमकोर्ट ने मेरठ पुलिस को मिडिएशन कराने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन तलाक का ‘कहर’, एक दिन में सामने आए पांच मामले, मेरठ में पति की शादी रुकवाने पहुंची पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरफराज का निकाह पांच सितंबर को होना तय हो गया। आयशा नौचंदी इंस्पेक्टर से मिलीं। बुधवार और गुरुवार को आयशा सरफराज की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर शादी रुकवाने का आश्वासन देते रहे। लेकिन सरफराज ने मुरादनगर में दूसरा निकाह कर लिया।

आयशा को नहीं मिल सका इंसाफ
सरकार और सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक को लेकर गंभीर है। कानून भी बनाया गया, इसके बावजूद पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला। इससे मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं। सहारनपुर की अधिवक्ता फरहा फैज ने आला अधिकारियों तक मामले को पहुंचाने की बात कही है।

बर्बाद हो गई जिंदगी : आयशा 
तीन तलाक पर कानून आया, जिससे मुझे इंसाफ की उम्मीद जगी थी। लेकिन मेरठ पुलिस की लापरवाही के चलते मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। तीन तलाक का मुकदमा भी लिखवाया, इसके बावजूद पति की दूसरी शादी हो गई। सारे नियमों पर पुलिस ने पलीता लगा दिया। 

यह भी पढ़ें: कानून के डर से बेखौफ पति ने थाने के सामने बोला तीन तलाक, पुलिस ने कार्रवाई से किया इंकार

सेटिंग से तो नहीं हुआ निकाह
सरफराज दूसरा निकाह कर रहा है, इसकी जानकारी पुलिस को थी। आयशा लगातार थाने में गिड़गिड़ाती रही। गुरुवार सुबह पहुंची तो जवाब मिला कि रात में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारी है। इसलिए पुलिसकर्मी थके हुए हैं और सो रहे हैं। दोपहर को कहा कि टेंशन मत लो, तुम्हारे पति पर मुकदमा दर्ज है, वह दूसरा निकाह नहीं कर सकता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed