फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple Murder Case: BJP leader Aishwarya Chaudhary has been released from jail in Bijnor

पेद्दा कांड: जेल से रिहाई के बाद पिता के गले लगकर रोए भाजपा नेता, ढाई साल से काट रहे थे सजा

Mon, 29 Apr 2019 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder Case: BJP leader Aishwarya Chaudhary has been released from jail in Bijnor
जेल से रिहाई के बाद पिता के गले लगकर रोए भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के पेद्दा में हुए तिहरे हत्याकांड में ढाई साल से जेल में बंद युवा भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी मौसम को सोमवार को रिहा कर दिया गया। जेल से निकलते ही एश्वर्य पिता के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। उन्होंने अपने दोनों बच्चों को देखकर बहुत दुलार किया। एश्वर्य के समर्थकों ने खुशी जताते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर भी उनका स्वागत किया गया। एश्वर्य भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति हैं।

विज्ञापन


पेद्दा में हुए तिहरे हत्याकांड में पिछले सप्ताह हाईकोर्ट से एश्वर्य चौधरी को जमानत मिल गई थी, लेकिन आदेश जेल में न पहुंचने से उन्हें रिहा नहीं किया गया था। सोमवार को जेल के बाहर एश्वर्य के समर्थक सुबह से ही जुटने लगे थे। एश्वर्य को करीब ढाई बजे जेल से रिहा किया गया। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली व महासचिव नवदीप सिंह एश्वर्य को जेल से बाहर लेकर आए।
विज्ञापन


इसके बाद एश्वर्य का उनके समर्थकों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। एश्वर्य अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शनी चौक पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वे जिला बार अध्यक्ष एसके बबली व उनकी पत्नी भाजपा नेता नीता अग्रवाल के आवास पर भी गए। जजी चौक पर न्याय की देवी का भी माल्यार्पण किया। वहां से वे भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर माथा टेककर अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने स्वागत कार्यक्रम में कहा कि पेद्दा कांड में क्षेत्र की जनता ने उनका बहुत साथ दिया है। जब तक वे पूरे क्षेत्र की जनता के पास जाकर आभार नहीं जता देते तब तक अपने घर नहीं जाएंगे। गांव दारानगर गंज में निजामतपुर वाले बाबा के आश्रम में रहेंगे। कहा कि पेद्दा कांड में सभी निर्दोषों के बाहर आने पर ही वे खुश होंगे। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार, अंकित डोडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, मानव सचदेवा, एश्वर्य के पिता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सुमन चौधरी, विनोद मलिक, संगीता अग्रवाल, बीना गुप्ता, मोनिका यादव, बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान, जितेंद्र राणा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed