मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल में रविवार को आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ट्रांसलम अकादमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 कांस्य पदक, 2 रजत पदक और एक स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीते।
कृष्णा मलिक ने स्वर्ण पदक, प्रणव और आमिल ने रजत पदक व अभिषेक, आरव, दक्षी, पावनी, अविका, यशस्विनी, अपूर्वा तथा प्रेरणा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेताओं तथा कोच प्रियांशी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि लगातार प्रयास और मेहनत से जीवन में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। बस कभी भी मन में पीछे हटने का विचार नहीं आने देना है। स्वागत कार्यक्रम में आंचल चौधरी, अंकुर आर्य, अर्पण ठाकुर, अमित यादव, मोहित चौधरी, रोशन अग्रवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।