{"_id":"5fb4336d8ebc3e9bfa0ce05d","slug":"transformer-theft-supply-of-two-colonies-stalled-mawana-news-mrt5113747144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोरी, दो कॉलोनियों की आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर चोरी, दो कॉलोनियों की आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित 250 केवी के ट्रांसफार्मर को चोरों ने सोमवार देर रात चोरी कर लिया, जिसके चलते कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और कस्बे की दो कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। सूचना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कस्बे में हस्तिनापुर-मवाना मार्ग पर डिफेंस कॉलोनी के समीप 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे भीमनगर सहित कस्बे के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार रात करीब 11 बजे चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल, तांबा के तार और अन्य सामान निकाल लिया और ट्रांसफार्मर का कवर वहीं छोड़कर फरार हो गए। यह ट्रांसफार्मर जाल के अंदर लगा था। विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने से कस्बे की कई कॉलोनी अंधेरे में डूब गई। थाना पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
उपखंड हस्तिनापुर के जेई बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार शाम दूसरे ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति चालू करा दी गई है। ट्रांसफार्मर चोरी होने से मखदूमपुर कॉलोनी और भीमनगर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।