फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Train send to khurja by caution

जुर्रानपुर फाटक पर फंसी बैरियर की गरारी, जंजीर डालकर निकाली खुर्जा पैसेंजर

Wed, 20 Aug 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Train send to khurja by caution
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर रेलवे फाटक से मंगलवार को खुर्जा पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी। गेटमेन ने फाटक बंद करने के लिए बैरियर गिराना शुरू किया तो गरारी फंस गई। बैरियर नीचे नहीं आए तो गेटमैन के हाथ-पैर फूल गए। फाटक पर तैनात यातायात पुलिस को मदद के लिए बुलाया लेकिन कोशिश के बाद भी गरारी फंसने के कारण व्हील नहीं घूमा।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रेन का सायरन गूंजा तो आनन-फानन में जंजीर डालकर रास्ता बंद कर ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान मार्ग काफी देर जाम रहा।
मंगलवार शाम 6:03 बजे खुर्जा पैसेंजर ट्रेन संख्या 54406 मेरठ सिटी स्टेशन से खुर्जा के लिए रवाना हुई। ट्रेन नूरनगर हॉल्ट से 6:10 बजे हापुड़ की तरफ रवाना होने वाली थी कि बिजली बंबा बाईपास रेलवे क्राॅसिंग पर तैनात कर्मचारी ने बैरियर गिराना शुरू किया। बैरियर में तकनीकी खराब होने के कारण रेलवे कर्मचारी ने इसकी सूचना सिटी स्टेशन और नूरनगर हाॅल्ट पर दी। गेटमैन ने बैरियर की गरारी फंसने का मैसेज फ्लैश कर दिया, जिस पर गाड़ी बेहद धीमी हो गई।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर के स्थान पर चेन लगाई गई। यहां तैनात पुलिस ने भी वाहनों को रोकने के लिए मोर्चा संभाला। रेलवे क्रॉसिंग से खुर्जा पैसेंजर को 10 किमी. प्रति घंटा की गति से निकाला गया। इस दौरान बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग बजौट, नूरनगर होते हुए निकले। कई वाहन चालक तो जाम देख आधे मार्ग से ही वाहन वापस दूसरे रास्तों से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed