फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Train robbery arrested, revealing, Police arrested 2 Badasses

ट्रेन लुटेरे गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 15 Jan 2018 11:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 15 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Train robbery arrested, revealing, Police arrested 2 Badasses
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जा रही ट्रेन में तीन दिन पूर्व हुई यात्रियों के साथ लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए यात्रियों से लूटा गया सामान भी बरामद करने का दावा किया है। 

विज्ञापन


एसओ जीआरपी सुनील दत्त ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि 11 जनवरी की रात शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51906 में यात्रियों के साथ पांच बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस दौरान जीआरपी थाना शामली में पीड़ित दीपक निवासी माजारा रोड की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दूसरे पीड़ित दिलनवाज निवासी जलालाबाद की ओर से भी जीआरपी थाने में शिकायत की गई थी। शनिवार रात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को लूट की योजना बनाते हुए कांधला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेन लूटपाट में उनका हाथ था। उनके पास से यात्रियों से लूटे गए चार मोबाइल, एक दांव और चार चाकू, 2400 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शुभम पुत्र ओमवीर निवासी कनियान, शोभित पुत्र उदयवीर निवासी भारसी बताया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों ने अपने साथी सोनू पुत्र संजीव, विकास पुत्र राजपाल निवासी कनियान और शुभम तोमर निवासी बावली के साथ मिलकर लूट की योजना को अंजाम दिया था। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, एसओ जीआरपी सुनील दत्त ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश रेलवे विभाग में बड़ौत निवासी ठेकेदार के माध्यम से गेट मित्र (गेटमैन) का काम रहे थे। दोनों आरोपी मानवरहित रेलवे फाटक गेट संख्या 75 और 77 पर तैनात थे। उन्होंने वहीं पर कांधला के पास एक झुग्गी बनाकर अपने बैठने और योजना बनाने का अड्डा बना रखा है। इसके अलावा बदमाशों के अनुसार उनके पास दांव और चाकू थे। इसी दांव के दम पर उन्होंने लोगों को आतंकित किया और उनके साथ लूटपाट की थी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी है शुभम

Train robbery arrested, revealing, Police arrested 2 Badasses
लूटा गया सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

एसओ के अनुसार फरार बदमाश शुभम तोमर कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी बताया गया है। वह अभी हाल ही में गोवा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में जीतकर आया है। उसका साथी विकास भी खिलाड़ी बताया गया है।

जनता एक्सप्रेस में भी की थी लूट
पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से 2400 रुपये बरामद हुए हैं। इनमें से 900 रुपये अभी हाल में हुई लूट के हैं। जबकि अन्य 1500 रुपये उन्होंने जनता एक्सप्रेस में रामपुर के पास जनता एक्सप्रेस में 18 अक्तूबर को मोबाइल लूटा था उस मोबाइल को उन्होंने तीन हजार रुपये का बेचा था। उसके 1500 रुपये है।

डकैती में तरमीम की गई घटना
पकड़े गए बदमाशों ने अपने तीन ओर साथियों के नाम लिये हे, जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसओ के अनुसार चार या चार से अधिक बदमाशों की संख्या होने पर वह डकैती कहलाती है। जिस कारण इस मुकदमे में धारा 395 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed