फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police woke up after the death of a girl, launched a campaign in the city

बच्ची की मौत के बाद खुली ट्रैफिक पुलिस की नींद, शहर में चलाया अभियान

Sat, 02 Aug 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic police woke up after the death of a girl, launched a campaign in the city
मेरठ। सरधना रोड पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ओवरलोड कैंटर के स्कूल वैन में टक्कर मारने से गणपति विहार निवासी 5 वीं की छात्रा आर्या सिरोही की मौत के बाद पुलिस की नींद खुल गई है। शुक्रवार काे दिन निकलते ही एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस सड़क पर उतर गई। पुलिस ने अभियान चलाकर 14 टैंपों के चालान, 50 ऑटो सीज, 53 जुगाड़ सीज व एक स्कूल बस का चालान किया।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के पथौली गांव निवासी अमित सिरोही वर्तमान में गणपति विहार गली-नंबर तीन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। परिवार में पत्नी रीतु, बेटी वंशिका, बेटा अरनव व बेटी आर्या थी। आर्या आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह आर्या वैन से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान हादसे में आर्या की मौत हो गई थी। सूचना पर डीएम डाॅ. वीके सिंह व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा को ओवरलोड वाहन व जुगाड़ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अवैध टैक्सी व टैंपों स्टैंड के खिलाफ चलेगा अभियान
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर व देहात क्षेत्र में सड़क किनारे बने अवैध टैक्सी व टेंपो स्टैंड के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलेगा, जो अवैध तरीके से सीएनजी का प्रयोग कर वाहन चला रहे हैं। अवैध स्टैंड की वजह से सड़क पर जाम के हालात बन जाते हैं। इससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। विरोध करने पर यूनियन के लोग राहगीरों से मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed