{"_id":"58ea94e94f1c1b4c3e5bb1f4","slug":"traffic-poice-take-action-in-no-traffic-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो टेंपो जोन में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो टेंपो जोन में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को एसपी ट्रैफिक के आदेश पर पुलिस ने नो टेंपो जोन में ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बेगमपुल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक 34 ऑटो सीज किए गए। कार्रवाई के विरोध में चालकों ने पुलिस लाइन के गेट तक हंगामा किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी के चौराहे वाले रूट से मेडिकल कॉलेज के गेट तक नो टेंपो जोन घोषित किया है। इस रूट पर जाम की समस्या से वाहन चालकों के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने रविवार को टीआई और सभी टीएसआई को नो टेंपो जोन के अंतर्गत आने वाले रूट पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि 34 ऑटो सीज कर पुलिस लाइन भेज दिए।
सड़क से पुलिस लाइन तक हंगामा
ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ पुलिस लाइन के गेट पर ऑटो चालकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। उनका कहना है कि उन्होंने दो-दो लाख रुपये का लोन लेकर ऑटो खरीदे थे। ट्रैफिक पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। आरोप है कि पुलिस अवैध तरीके से पैसे मांगती है। इनकार करने पर कार्रवाई की जा रही है। जब आरटीओ से इस रूट का परमिट है तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती।
विज्ञापन
ड्रेस के लिए भी अभियान तेज
एसपी ट्रैफिक के आदेश पर सभी ऑटो चालकों के लिए ड्रेस के लिए भी अभियान तेज कर दिया है। रविवार तक ड्रेस नहीं पहने और डीएल नहीं मिलने पर चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं।