फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic poice take action in no traffic zone

नो टेंपो जोन में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा 

Mon, 10 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
traffic poice take action in no traffic zone
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को एसपी ट्रैफिक के आदेश पर पुलिस ने नो टेंपो जोन में ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बेगमपुल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक 34 ऑटो सीज किए गए। कार्रवाई के विरोध में चालकों ने पुलिस लाइन के गेट तक हंगामा किया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी के चौराहे वाले रूट से मेडिकल कॉलेज के गेट तक नो टेंपो जोन घोषित किया है। इस रूट पर जाम की समस्या से वाहन चालकों के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने रविवार को टीआई और सभी टीएसआई को नो टेंपो जोन के अंतर्गत आने वाले रूट पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि 34 ऑटो सीज कर पुलिस लाइन भेज दिए।
विज्ञापन

 
सड़क से पुलिस लाइन तक हंगामा
ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ पुलिस लाइन के गेट पर ऑटो चालकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। उनका कहना है कि उन्होंने दो-दो लाख रुपये का लोन लेकर ऑटो खरीदे थे। ट्रैफिक पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। आरोप है कि पुलिस अवैध तरीके से पैसे मांगती है। इनकार करने पर कार्रवाई की जा रही है। जब आरटीओ से इस रूट का परमिट है तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेस के लिए भी अभियान तेज 
एसपी ट्रैफिक के आदेश पर सभी ऑटो चालकों के लिए ड्रेस के लिए भी अभियान तेज कर दिया है। रविवार तक ड्रेस नहीं पहने और डीएल नहीं मिलने पर चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed