{"_id":"59038ee84f1c1b9a19c0ce07","slug":"traffic-jaam-in-day-and-marriage-stop-traffic-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर जाम, रात को बारातों ने रोकी शहर की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर जाम, रात को बारातों ने रोकी शहर की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस शहर को जाम मुक्त करने में फेल साबित हो रही है। शुक्रवार दिन भर जहां कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति रही तो रात को हाईवे, बाईपास और मुख्य मार्गों पर बारातों ने वाहनों की रफ्तार रोक दी।
कचहरी पुल और वेस्टर्न कचहरी रोड पर सुबह दस बजे ही भीषण जाम लग गया। वहीं, स्कूलों की छुट्टी के दौरान वेस्ट एंड रोड और सोफिया स्कूल के बाहर भी जाम की स्थिति बनी रही। मॉल रोड पर शहीद स्मारक चौराहे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, घंटाघर, भूमिया का पुल और रेलवे रोड भी जाम की चपेट में रही। कहीं ट्रैफिक और सिविल पुलिस नदारद थी तो कहीं गिनती के ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की मशक्कत में लगे रहे।
रात को हाईवे, दिल्ली रोड और शहर मुख्य मार्गों पर शादियों के चलते जाम लगा रहा। बारात चढ़ने और विवाह मंडपों के बाहर मुख्य सड़क तक आड़े-तिरछे खड़े वाहनों की वजह से जाम लगा। शॉप्रिक्स मॉल के सामने भी दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिल्ली चुंगी, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज गढ़ रोड पर भी जाम लगा रहा। मवाना रोड पर गंगानगर थाने से लेकर कसेरू बक्सर तक चढ़त के दौरान बीच सड़क पर ही जाम लगा रहा। रुड़की रोड के अलावा कंकरखेडा हाईवे पर भी लोग देर रात तक जाम से जूझते रहे।