{"_id":"68da6d12ee918f59660a4bd6","slug":"traders-accused-the-police-of-harassment-and-created-a-ruckus-at-the-police-station-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103803-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
फलावदा थाने पर हंगामा कर रहे व्यापारियों से बातचीत करते थाना पुलिस स्रोत संवाद
फलावदा। गांव महलका और गांव निहोरी के व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। थाना प्रभारी द्वारा समझाने और देर रात तक दुकान नहीं खोलने की रजामंदी पर व्यापारी लौट गए।
सोमवार को गांव महलका और गांव निहोरी के व्यापारियों ने पुलिस द्वारा दुकानदारों से दुर्व्यवहार करने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर एकत्र होकर हंगामा किया। व्यापारियों ने थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह से पुलिस कर्मियों की शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस व्यापारियों को बिना वजह परेशान कर रही है। गांव महलका के फुरकान व अकबर का आरोप है पुलिस ने उनकी दुकान पर पहुंचकर उनसे बदसलूकी की। पुलिस ने उसे पुलिस चौकी ले जाकर कई घंटे तक बैठाए रखा। देर रात गणमान्य लोगों के कहने पर व्यापारी को छोड़ा गया। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
सोमवार को महलका और निहोरी के व्यापारियों ने दुकान बंद रखी और फलावदा थाने पर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस बिना वजह उनका उत्पीड़न कर रही है। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को बिना वजह परेशान नहीं करेगी। देर तक दुकानें न खोलने को लेकर व्यापारियों को समझाया गया। व्यापारी समय से दुकान बंद कर दें। देर रात तक दुकान न खोलें। थाना प्रभारी के समझाने पर व्यापारी लौट गए तथा प्रतिष्ठानों को खोल दिया गया। इस मौके पर अंकित जैन, रनवीर सैनी, सोनू सैनी, पंकज सैनी आदि व्यापारी थे।