फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tourist bus collided with truck standing on expressway, many injured

Meerut News: एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, कई घायल

Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collided with truck standing on expressway, many injured
एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, कई घायल
विज्ञापन

मेरठ। कोहरे के कारण हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर हादसे बढ़ रहे हैं। मंगलवार देर रात दिल्ली मेरठ- एक्सप्रेस-वे पर मुरादाबाद गांव के सामने खड़े खराब ट्रक से दिल्ली से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस टकरा गई। जिसमें 35 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने चालक को निजी अस्पताल भी भर्ती कराया। अन्य घायलों को उपचार के बाद दूसरी बस से उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
हादसा मंगलवार देर रात ढाई बजे का है। दिल्ली से चलकर हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस मुरादाबाद गांव के पास खराब ट्रक से टकरा गई। बस चालक राजस्थान के टीकरी गांव निवासी हरिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही रमेश, सुरेश, मयंक, अनिल, सोनी, बबीता, प्रियंका, मधु, आदित्य, दीपू, विशाल, कुलदीप, यस, मीनाक्षी, संगीता, हर्षित, मीनू, सुभाष, अन्नु, योगेश, विकास आदि 35 लोग मामूली घायल हुए हैं। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। जिन्हें उपचार के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि बस चालक को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हादसे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अभी पंद्रह दिन पूर्व कोहरे के कारण 18 वाहन आपस में भिड़ गए थे। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमरजेंसी सेवा देते हुए सभी का उपचार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर से पहले पहुंच गई परतापुर पुलिस
यूं तो घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है लेकिन मेरठ की परतापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीआर इंफ्रा पेट्रोलिंग की मदद से सभी का उपचार कराया।

सड़क किनारे ट्रक खड़े नहीं करने के हैं आदेश
योगी सरकार ने कुछ दिन पहले ही हाईवे और शहरों के अंदर ही सड़क किनारे ट्रक नहीं खड़े करने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों का भी पालन नहीं हो पा रहा है। पुलिस इन आदेशों का पालन कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। अब भी शहर से लेकर हाईवे तक कई वाहन खड़े रहते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जहां तक एक्सप्रेस वे पर हादसे की बात है तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाना तक उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed