यूपी: इस बार फीका होगा आम का स्वाद! जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को इस सीजन में आम का स्वाद कुछ फीका लग सकता है। क्योंकि मौसम की मार ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। वेस्ट यूपी में किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बागपत के रटौल क्षेत्र में पकने के लिए तैयार आम की फसल टूटकर गिर गई, जिससे किसान मायूस हो गए।
आम उत्पादक किसान सफिया, ओमबीर, बबलू, बब्बू, सलीम, सुखबीर चौधरी, इस्लाम, शाकिर, याकूब, नीर हसन, अब्दुल सलाम, खलील ने बताया कि आम की फसल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आम टूटकर गिर गया है। सोमवार को सुबह ही किसान बागों में पहुंचे। कच्चे आमों को एकत्र कराने का काम किया गया। लीची उत्पादकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
उधर, मेरठ जिले के सरधना, मवाना, फलावदा और हस्तिनापुर में भी आंधी के कारण किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। बागों के लगे कच्चे आम आंधी के कारण टूट गये। वहीं, फलावदा में आंधी के कारण विशाल झूला टूटकर कोल्हू पर गिर गया। इस बीच कोल्हू में बैठे 18 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कोल्हू मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।
सरधना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार तीसरी बार आये तेज अंधी के कारण आम के बागों में भारी नुकसान हुआ हैं। आम के बाग मालिक व ठेकेदारों का कहना है कि जिस तरह से आम के बागों में कई वर्षों बाद बोर आया था। उससे बाग मालिक व ठेकेदार काफी खुश थे। लेकिन अभी आम की फसल को पकने में काफी समय हैं। और आंधी के कारण आम टूटकर जमीन पर गिर गये हैं। भामौरी निवासी बाग मालिक अजय उर्फ सोनू, कुशावली निवासी सुनील, कुलंजन निवासी अजहर का कहना है कि आम के बाग में इस बार अच्छी फसल थी। लेकिन आंधी के कारण काफी आम टूट चुके हैं। वहीं, नवाबगढ़ी निवासी अय्यूब अंसारी, मदारपुरा निवासी रिजवान ने भी बताया कि आम के बागों में अच्छी फसल होने के बाद नुकसान हुआ है। उधर, आंधी के कारण सलावा, मिलक, अटेना, मुल्हैड़ा, दबथुवा आदि स्थानों पर पेड़ गिरने मार्ग बाधित हो गये।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/