{"_id":"5d67c9778ebc3e93bc198139","slug":"today-headlines-from-west-up-throughout-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरों में बेड़ियां बांधकर भाकियू का धरना, मुठभेड़ और बंदी की मौत, पश्चिम की दिन भर की सुर्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरों में बेड़ियां बांधकर भाकियू का धरना, मुठभेड़ और बंदी की मौत, पश्चिम की दिन भर की सुर्खियां
Thu, 29 Aug 2019 06:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम ऑफिस पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में गुरूवार को दिन भर कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। इनमें मेरठ के लावड़ क्षेत्र में मेरठ पुलिस को महिलाओं द्वारा दौड़ा दौड़ाकर पीटे जाने की शहर भर में चर्चा रही। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं परिवहन विभाग के नए मानकों को लेकर दूसरे दिन भी स्कूल बसों की हड़ताल रही, जिसके कारण अभिभावक सुबह से ही परेशान दिखे वहीं इसे लेकर मुजफ्फरनगर में भाकियू ने धरना प्रदर्शन भी किया। देखें आखिर दिन भर किन खबरों ने बटोरीं सुर्खियां:-
विज्ञापन
मेरठ के लावड़ में महिलाओं ने पुलिस पर बरपाया कहर
मेरठ के लावड़ में बुधवार देर रात महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वर्दी भी फाड़ दी। एसओ इंचौली, चौकी इंचार्ज व महिला कांस्टेबल हमले में घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर पांच महिलाओं सहित 15 आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
नए मानकों के खिलाफ भाकियू का स्कूली धरना प्रदर्शन, हंगामा
यूपी के मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग के नए मानको के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा। वहीं राकेश टिकैत अपने पैर में जंजीर बांधकर ताला लगाकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया है। भाकियू के धरने के बाद सदर तहसील में धारा 144 लागू की गई है।
पढ़ें पूरी खबर-
सीसीएसयू में फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में धरा
चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार को दो छात्रों को गोली मारने वाले आरोपी कादिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी ने गुरुवार सुबह उस पर बीस हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपी कादिर को लेकर अस्पताल पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर-
जिला कारागार में बंदी की मौत, सफाई कर्मचारी ने भी दम तोड़ा
यूपी के सहारनपुर में जिला कारागार में गुरूवार को बंदी समेत दो की मौत से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि बंदी को आज सुबह अचानक हार्टअटैक आ गया जबकि दूसरा कारागार का सफाईकर्मी है जो लंबे समय से बीमार चल रहा था।
पढ़ें पूरी खबर-
बच्चा चोरी की अफवाहों से हो रही घटनाओं पर प्रशासन सख्त, 13 को भेजा जेल
लिसाड़ी गेट पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह से जुड़े दो अलग-अलग मामलों का बुधवार को पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 27 अगस्त को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर गली नंबर-8 में कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक महिला की पिटाई कर दी थी।
पढ़ें पूरी खबर-