फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स

Thu, 29 Aug 2019 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Attack on Meerut police when it Dabish in lavad town, Meerut
पुलिस से मारपीट करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के संवेदनशील लावड़ में बुधवार को महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।यहां तक कि कई पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। एसओ इंचौली, चौकी इंचार्ज व महिला कांस्टेबल हमले में घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर पांच महिलाओं सहित कुल पंद्रह आरोपी गिरफ्तार कर लिया। देखें कैसे आखिर सादा वर्दी में दबिश देना मेरठ पुलिस पर पड़ गया भारी:- 

Attack on Meerut police when it Dabish in lavad town, Meerut
पुलिस से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

लावड़ में पहले महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा लिया। जो सामने आया, उसको ही महिलाएं पीटती रहीं। करीब एक घंटा तक लावड़ में अराजकता का माहौल रहा। पुलिस पर हमला और बवाल की सूचना फैलती चली गई।
उसके बाद पुलिस बल पहुंचने पर पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों को जमकर सबक सिखाया। लाठीचार्ज होते ही कस्बे में भगदड़ मच गई। बाजार बंद हो गए और लोग अपने घरों में छुप गए। वायरलेस सेट पर अधिकारियों के लगातार निर्देशों से हड़कंप मचा था। कुछ ही देर में कार्यवाहक एसएसपी अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और बवालियों को खदेड़ दिया। 


 
Attack on Meerut police when it Dabish in lavad town, Meerut
पुलिस से मारपीट करती महिला - फोटो : अमर उजाला

असलम भाटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि हालात बदल भी सकते हैं। एहतियात के तौर पर वह सादा वर्दी में उसके घर पहुंचे और उससे बात कर उसे अपने साथ ले जाने लगे। तभी पुलिस द्वारा असलम को गिरफ्तार करने का शोर मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Meerut police when it Dabish in lavad town, Meerut
पुलिस से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को जानबूझकर सामने किया गया ताकि परिवार के अन्य पुरुषों पर कोई आरोप न लगे। लेकिन पुलिस के साथ अभद्रता की सारी हदें पार हो जाएंगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया तो उनके साथ भी हाथापाई कर दी गई। यहां तक कि कई पुलिसकर्मियों के कपड़े तक फट गये। तभी चौकी प्रभारी ने वायरलेस सेट पर अधिकारियों को हालात से अवगत कराया। 


 
विज्ञापन
Attack on Meerut police when it Dabish in lavad town, Meerut
पुलिस से मारपीट करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही देर में वायरलेस सेट गूंजने लगे। कार्यवाहक एसएसपी ने लावड़ से सटे सभी थानों को तत्काल वहां पहुंचने के निर्देश दिये। उधर, खुद भी वह एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ लावड़ के लिए निकल पड़े। जैसे-जैसे अफसर लावड़ के करीब पहुंचते जा रहे थे, वैसे-वैसे वायरलेस सेट पर शोर बढ़ता जा रहा था। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed