फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today farmers of the meerut district will march to UP Gate 

दिल्ली की सीमा में घुसने के लिए बैरिकेडिंग पर चढ़े किसान, जमकर नारेबाजी

Wed, 02 Oct 2019 02:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा राजदीप जाखड़, मेरठ
राजदीप जाखड़, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Today farmers of the meerut district will march to UP Gate 
बैरिकेडिंग पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल हुई किसान क्रांति पदयात्रा की बरसी मनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता यूपी गेट पर पहुंच गए हैं और उन्होंने दिल्ली की सीमा में घुसने के लिए बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी भी की। वहीं भाकियू की मेरठ शाखा का कहना है कि जिले से भी सैकड़ों किसान यूपी गेट पहुंचे हैं और आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। वहीं कई राज्यों से भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


भाकियू ने किसानों की मांगों को लेकर पिछले साल सितंबर में हरिद्वार से लेकर दिल्ली किसान घाट तक किसान क्रांति पदयात्रा शुरू की थी। 10 दिन चलकर यात्रा को 2 अक्तूबर को दिल्ली में प्रवेश करना था। कई राज्यों के किसान पैदल एक अक्तूबर को यूपी गेट पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर ही किसानों को रोक दिया था। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और हंगामा किया था। पुलिस ने पानी की बौछार के साथ किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे। कई किसान घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बकाया भुगतान को लेकर आर-पार के मूड में किसान, गन्ना भवन परिसर में चूल्हा-चौका लेकर डाला डेरा

किसानों को समर्थन देने पहुंचे रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह तो बेहोश हो गए थे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। 

यह भी पढ़ें: बर्तन, कपडे़ और चक्की लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, आर-पार की लड़ाई का एलान, ये रहीं प्रमुख मांगें

आश्वासन मिलने के बाद यूपी गेट से ही किसान लौट आए थे। मंगलवार को भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र दबथुआ ने बताया कि बुधवार को सत्यवीर जंगेठी, बबलू जिटौली, नरेश चौधरी, मनोज त्यागी, निशांत त्यागी, राजकुमार करनावल, महकार सिंह, संजय दौरालिया, रवींद्र दौरालिया समेत मेरठ से सैकड़ों किसान यूपी गेट पहुंचेंगे और विरोध जताएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed