कबाब के लिए मीट बेचना पड़ा महंगा, दरोगा से की हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में रविवार शाम बवाल होने से बमुश्किल बचा। बिना अनुमति के दुकान खोलकर कबाब के लिए मीट बेचना दुकानदार को भारी पड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई। इसके विरोध में कुरैशी बिरादरी के लोग एकत्रित होकर चौकी पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स लावड़ चौकी पहुंची और बवालियों की तलाश में दबिश दी।
कस्बे के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी कारोबारी मीट मार्केट में बिना अनुमति दुकान खोलकर कबाब के लिए मीट बेच रहा था। इसी बीच इंचौली थाने में तैनात दरोगा दिनेश मलिक वहां से गुजर रहा था। उसने दुकानदार से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो उसने लाइसेंस नहीं होने की जानकारी दी। इस पर दरोगा दुकानदार को हिरासत में लेकर चौकी पर ले आया और दुकान नहीं खोलने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। इस पर कुरैशी बिरादरी के दर्जनों लोग एकत्र होकर चौकी पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि शासन से ईद-उल-अजहा पर 72 घंटे दुकान खोलने की परमिशन है। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।
कार्रवाई के विरोध में हंगामा किया
उन्होंने दरोगा दिनेश मलिक की कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर दिया और दरोगा से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कुछ लोगों की दरोगा से हाथापाई तक हो गई। हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी विकास चौहान ने आला अधिकारियों को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया और फोर्स की मांग की। अधिकारियों का आदेश मिलते ही गंगानगर, इंचौली, दौराला और लालकुर्ती पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसे देख हंगामा करने वाले रफू-चक्कर हो गए। हंगामा करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नही लग सका। चौकी प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसओ इंचौली अशोक कुमार कहना है कि हंगामा और बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। हंगामा करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/