फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To save the lives of others, 21 people from all sections of society donated blood.

Meerut News: बचाने को दूसरों की जान, सर्वसमाज के 21 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 31 Jan 2026 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 31 Jan 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
To save the lives of others, 21 people from all sections of society donated blood.
ग्राम पंचायतपुर किशोरपुर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देते स्रोत संवाद
ग्राम पंचायत किशोरपुर के सचिवालय परिसर में हुआ आयोजन
विज्ञापन


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर में स्थित सचिवालय परिसर में ग्राम प्रधान रीतु चौधरी और मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग मिला। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
रक्तदान शिविर को मवाना चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने सुचारू रूप से संचालित किया। ट्रस्ट के अजय जैनर, अनुज कुमार, कविता, अंशुल और पिंटू ने व्यवस्थाएं बनाई। शिविर में युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों में कपिल, नीटू, अजीत, रवि, सचिन, पंकज शर्मा, नितिन, नीटू गुर्जर, डॉ. राकेश, नरेंद्र मास्टर सहित अनेक लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ऋषिपाल मलिक ने कहा कि ग्राम पंचायत किशोरपुर में यह पहला रक्तदान शिविर है, जो ग्रामवासियों के सहयोग से सफल हुआ। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई। ग्राम प्रधान रीतु चौधरी ने रक्तदाताओं, ग्रामवासियों और मवाना चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और समाज को इससे प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed