फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tire burst, car overturns, five injured including a woman and two children

टायर फटने से कार पलटी, एक महिला व दो बच्चे समेत पांच घायल

Sun, 25 Apr 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tire burst, car overturns, five injured including a woman and two children
टायर फटने से कार पलटी, एक महिला व दो बच्चे समेत पांच घायल
विज्ञापन

सरधना। भलसोना गंगनहर पुल के निकट शनिवार दोपहर मुरादनगर की तरफ से खतौली की तरफ जा रही एक ईको कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि कार सवार एक महिला व दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पीआरवी 112 ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दिल्ली शास्त्रीनगर की गीता कॉलोनी निवासी शमीम अहमद पुत्र मुन्ना की बिजनौर में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए शमीम अहमद का परिवार किराये की ईको कार में सवार होकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए बिजनौर जा रहा था। वह भलसोना गंगनहर पुल से नानू गंगनहर पुल की तरफ बढे़ तो रास्ते में ईको कार का आगे का टायर फट गया। कार की गति अधिक होने के कारण वह नियंत्रित नहीं हो सकी। कार कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। कार में सवार शमीम अहमद पुत्र मुन्ना, मोहम्मद तालिब पुत्र नबिया व वसीमा पत्नी राशिद मलिक, राखी पुत्री राशिद व तेजू पुत्र राशिद मलिक घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वसीमा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed