फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   time change change in baspa

बदलते सिपहसालाराें के लिए चुनौती होगा बसपा को बदलना

Tue, 25 Apr 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 25 Apr 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
time change change in baspa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 वेस्ट यूपी में सांसद बाबू मुनकाद के आने से बसपा में नई टीम खड़ी हो रही है। इस टीम के लिए यह बड़ा सवाल है कि कैसे मूर्छित हो चुकी बसपा की हालत फिर से दुरस्त की जाए। सबसे बड़ी चुनौती तो पार्टी में हो रहे अंतर्विरोध को दूर करना होगा। बहरहाल, पार्र्टी ने पूरा फोकस जल्द होने जा रहे निगम चुनाव पर लगाया है ताकि इसके माध्यम से खोई प्रतिष्ठा को वापस लाया जा सके।
विज्ञापन

इस विधानसभा चुनाव में बसपा की हालत बद से बदतर हो गई। मेरठ में पिछले दो चुनाव से बसपा खाता भी नहीं खोल पाई है। इस साल भी सारी उम्मीदें धूमिल हो गई। रही सही कसर चुनाव बाद पूरी हो गई जब पार्टी आला पदाधिकारियों का विरोध शुरू हो गया। वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कई जगह तगड़ा विरोध हुआ और पुतले फूंके गए। 
विज्ञापन


नतीजा, पार्टी थिंक टैंक को यह साफ दिखा कि कमान किसी दूसरे के हाथ में देनी होगी। ऐसे में फिर से बाबू मुनकाद अली को वेस्ट यूपी में लगाया गया है। खास तौर से मेरठ में काम करने को कहा और असर दिखा कि उन्हाेंने आते ही जिला कार्यकारिणी तथा विधानसभा कमेटियां बदल डाली। महानगर कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया। माना जा रहा है कि वेस्ट यूपी में अब इस बदलाव का असर दिखेगा। पहले रूठों को मनाया जाएगा। नई टीम खड़ी होने ही लगी है। सबसे बड़ा टारगेट है नगर निगम चुनाव। इस चुनाव में इस बार बसपा सिंबल पर मैदान में  उतरेगी। पार्टी ने पूरी ताकत इसी पर लगाई है ताकि इस चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराया जा सके। उधर बागियों को फिर से पार्टी में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे से तौबा
पार्टी पैसे से भी तौबा कर रही है। हर बैठक में कहा जा रहा है निगम चुनाव में किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। मेरठ आए बाबू मुनकाद ने भी बैठक में स्पष्ट किया कि इस चुनाव में किसी उम्मीदवार की कोई पर्ची रकम की नहीं काटी जाएगी। दरअसल, इस ओर भी पार्टी का नकारात्मक मैसेज जा रहा था और इसे भी सुधारने की पूरी कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed