फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three student injured bump by car

कार की टक्कर से तीन छात्र घायल

Sun, 06 Oct 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
three student injured bump by car
कार की टक्कर से तीन छात्र घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी डिग्री कॉलेज के बाइक सवार दो छात्र कार की टक्कर से घायल हो गए। जबकि कार लेकर फरार हो रहे चालक ने सड़क किनारे एक अन्य छात्र को भी टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार संजय गांधी पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र वैभव पुत्र पंकज त्यागी निवासी महादेव व नितिन पुत्र नरेश निवासी पांचली बुजुर्ग कॉलेज की छुट्टी के बाद अपनी बाइक से साइबर कैफे पर छात्रवृत्ति फार्म भरवाने जा रहे थे। इलाहाबाद बैंक के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उसी दौरान कार लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक ने सड़क किनारे चल रहे आशीष पुत्र हरिकिशन निवासी भूनी में भी टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनो छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हाल होने पर दोनो को मेरठ रैफर कर दिया गया। परिजनों ने पकड़े गए कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए मेरठ भिजवाया है। घायल पक्ष की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed