फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three pistols theft from shooting range

अंर्तराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी की शूटिंग रेंज में चोरी

Tue, 07 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
three pistols theft from shooting range
शूटिंग रेंज से तीन पिस्टल और एक राइफल चोरी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना में अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी की निजी शूटिंग रेंज में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर तीन पिस्टल और राइफल चोरी कर ली। राइफल पास ही स्थित एक खेत में मिल गई, जबकि तीनों पिस्टल का पता नहीं चल सका।
मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। 2018 वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
शहजर रिजवी एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं और उनकी तैनाती हिंडन एयरबेस गाजियाबाद में है। उन्होंने अपने पैतृक गांव मवाना खुर्द में अपनी प्रैक्टिस के लिए निजी शूटिंग रेंज बना रखी है। रविवार देर रात यहां चोरों ने ताला तोड़कर एक एयर राइफल, तीन एयर पिस्टल, स्कैट, शूटिंग शूज आदि चोरी कर लिया। चोरी सामान की कीमत सात लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज के ताले टूटे देखकर परिवार के लोगों ने आसपास के खेतों में तलाशी ली, तो एयर राइफल मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घटना की जानकारी की। शहजर रिजवी के भाई अहमर रिजवी ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मवाना विष्णु कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज की भी होगी जांच
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि शहजर रिजवी के परिवार से शूटिंग रेंज की अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा पाए। इस मामले की भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed