यूपी: हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, ट्रक चालक फरार, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे सहित तीन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। वहीं अफसरों ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
शहर से सटे गांव सरवट निवासी अबरार (45) पुत्र नसीर बैंड का कारोबार करते थे। जिनका हीरा बैंड नाम से प्रसिद्ध बैंड है। रविवार देर रात अबरार अपने भतीजे शाहरुख (23) पुत्र वाजिद के साथ देवबंद से जनरेटर लेकर पैदल ही शहर लौट रहे थे। जैसे ही चाचा-भतीजा रोहाना के निकट पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शाहरुख की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में अबरार को पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर किया गया। सोमवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मोतीमहल के बैंड कारोबारियों में भी गम का माहौल है।
उधर, छपार में जनपद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव साखन खुर्द निवासी कपिल त्यागी (38) पुत्र सुरेशचंद्र त्यागी की बरला निवासी सत्यपाल त्यागी के यहां ससुराल है। उसके परिवार में पांच साल का बेटा है। सोमवार को कपिल पत्नी नीलम को मायके छोड़ने आए थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे देवबंद-छपार मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: दरोगा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए छुट्टी लेकर आ रहे थे घर
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कपिल की ससुराल के गांव से सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मौके पर पहुंच गए और देवबंद-छपार मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सदर कुलदीप कुमार थाना छपार, पुरकाजी, नई मंडी व शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
यह भी पढ़ें: दशहरा देख लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां, पल भर में उजड़ गया संसार
करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी, जिसे मोर्चरी भेज दिया गया। कपिल के चाचा तरुण त्यागी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/