फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father and son dies and mother and other one people injured in road accident at Bijnor

दशहरा देख लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां, पल भर में उजड़ गया संसार

Wed, 09 Oct 2019 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Father and son dies and mother and other one people injured in road accident at Bijnor
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सरकार चाहे कितने भी सख्त नियम बना ले, लेकिन लोग हेलमेट नहीं लगाना, ट्रिपल और फोरराइडिंग की आदत नहीं छोडे़ंगे, चाहे उन्हें अपनी जान से ही हाथ क्यों ने धोना पडे़। ऐसा ही एक हादसा यूपी के बिजनौर जिले में हुआ है। दशहरे का मेला देखकर एक परिवार के चार लोग बाइक से घर लौट रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। बुढ़नपुर नहर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कार की चपेट में आ गई। हादसे में पिता और उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि बच्चे की मां और एक अन्य व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा इतना दुखद है कि घायल महिला का संसार ही उजड़ गया। वह खुद भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

विज्ञापन


स्योहारा थाने के गांव रहटोली निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मंगलवार रात पत्नी सावित्री, पांच साल के बेटे आयुष और गांव के ही 19 वर्षीय युवक कल्लू के साथ दशहरे का मेला देखने के बाद रिश्तेदारी के गांव महुपुरा से अपने घर जा रहे थे। बाइक कल्लू चला रहा था। एक बाइक पर चार सवार और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। रास्ते में बुढ़नपुर के नहर के पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बुरी तरह घायल हुए वीरेंद्र और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सावित्री और कल्लू को सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए सावित्री को मुरादाबाद और कल्लू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतकों के परिजन की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी के 20 साल बाद हुआ था आयुष
हादसे में पिता पुत्र की मौत होने व दो के गंभीर होने से गांव रहटोली में पूरे दिन मातम छाया रहा। गांव वालों ने बताया कि वीरेंद्र और सावित्री की शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई थी। संतान प्राप्ति के लिए दोनों ने मठों, मजारों, देव स्थानों और मंदिर पर जा कर मन्नत मांगी थी। तब जाकर शादी के 20 वर्ष बाद आयुष पैदा हुआ। लेकिन हादसे में पति और पुत्र की मौत से सावित्री का संसार ही उजड़ गया। जबकि सावित्री भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

बहन की बात मान लेता तो शायद बच जाती जान
गांव महूपुरा में वीरेंद्र सिंह की बहन की ससुराल है। वीरेंद्र अपनी पत्नी और बेटे के साथ स्योहारा दशहरा का मेला देखने आया था। मेले में उसकी बहन का परिवार भी आया था। शाम को वह अपनी बहन के साथ उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर महूपुरा गए। रात में नौ बजे वीरेंद्र ने घर में किसी के न होने की बात कहकर घर जाने की जिद की। बहन का पूरा परिवार जाने के लिए मना करता रहा, लेकिन वीरेंद्र हर हालत में घर जाना चाहता था। वीरेंद्र के गांव का ही कल्लू भी अपनी बाइक से महूपुरा में आया हुआ था। कल्लू के साथ वीरेंद्र भी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर चल दिए। वीरेंद्र ने अपनी बहन व उसके ससुराल के लोगों की बात मान ली होती तो आज सब जिंदा होते।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed