फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members of vehicle thieves gang arrested in Janikhurd and three tractors including six bikes recovered

UP: गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, छह बाइक समेत तीन ट्रैक्टर बरामद,अय्याशी और महंगी शराब पीने में खर्च करते थे पैसे

Fri, 17 Feb 2023 04:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

Meerut News : वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर छह बाइक और दो ट्रॉली के साथ तीन ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अय्याशी और महंगी शराब पीने में पैसे खर्च करते थे।

विज्ञापन
Three members of vehicle thieves gang arrested in Janikhurd and three tractors including six bikes recovered
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के जानीखुर्द क्षेत्र में जानी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए तीन ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और छह बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और एक चाकू भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


जानी पलिस एक सूचना पर जानी क्षेत्र के तिकड्डा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक ट्रैक्टर पर सवार तीन व्यक्ति बहरामपुर गांव की ओर से दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों ट्रैक्टर सवार युवक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर खेतों से होकर भागने लगे। वहीं पुलिस ने पीछाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थानें में पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर टिमकिया कोठी के पास जंगल से चोरी किए गए दो और ट्रैक्टरों के साथ ट्रॉली भी बरामद की। पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

बताया गया कि आरोपी तीनों आरोपी चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन का गैरकानूनी काम करते थे। खनन के काम से कमाए गए रुपये को वह अय्याशी और मंहगी शराब पीने में खर्च करते थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, पकड़े गए आरोपी शिवम, विकास और सुशील तीनों निवासी कस्बा बड़ौत जिला बागपत के रहने वाले है। बरामद दो ट्रैक्टर उन्होंने जानी क्षेत्र से चोरी किए थे। वहीं बाइकों को उन्होंने मेरठ और बागपत क्षेत्र से चोरी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed