फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in electoral rivalry in Ahmednagar Vrhala, 32 nominated including former chief

अहमदनगर बढ़ला में चुनावी रंजिश में तीन घायल, पूर्व प्रधान समेत 32 नामजद

Fri, 14 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three injured in electoral rivalry in Ahmednagar Vrhala, 32 nominated including former chief
अहमदनगर बढ़ला में चुनावी रंजिश में तीन घायल, पूर्व प्रधान समेत 32 नामजद
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव अहमदनगर बढ़ला में चुनावी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने गांव के पूर्व प्रधान समेत 32 लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अहमदनगर में ग्राम प्रधान पद अनिता शर्मा निर्वाचित हुई हैं। चुनावी रंजिश के चलते बुधवार रात प्रधान पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के नूरू मौहम्मद पुत्र आस मौहम्मद के घर में घुसकर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से गुड्डू, नाजिम, महताब समेत तीन लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उस और दौडे़। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नूरू मौहम्मद ने गांव के वर्तमान प्रधान अनिता शर्मा के जेठ एवं पूर्व प्रधान भूपेंद्र शर्मा, विनोद, आशुतोष, राजीव, अमन, बुंदू, खुशनव, संदीप, नीरज, बंटी, सुंदर, सोनू, उज्ज्वल, भूषण, गौरव, मोनू, रवि, कृष्ण, इकराम, नवी हसन, सूरज, कृष्ण, अनुज, मुकेश, मोहन, रोबिन, आसिफ, इरशाद, शादाब, साजिद, रमेश, दीपक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed