फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between two bikes
सरधना (मेरठ)। दौराला-सरधना मार्ग पर मंगलवार की रात धर्मकांटा के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि दो घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रामबाग कॉलोनी बिजनौर निवासी मनमोहन पुत्र कुंवरपाल नेगी सरधना में शराब ठेके पर सेल्समेन हैं। मंगलवार देर रात वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह दौराला रोड पर धर्मकांटा के पास पहुंचा तो सामने से तेजगति में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनमोहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मनमोहन को पुलिस ने सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि दो अन्य घायलों को परिजन मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। युवक सरधना के रहने वाले बताए गए हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed