फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three dies including child in two accident at Bijnor

यूपी: दो अलग- अलग हादसों में एक बालक सहित तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 02 Apr 2019 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three dies including child in two accident at Bijnor
सांकेतिक तस्वीर

बिजनौर में दो सड़क हादसों में एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नूरपुर मार्ग स्थित जानकीपुर कॉलोनी के पास हुआ जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा छोइया नदी के पास हुआ जिसमें टाटा मैजिक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। उधर, बढ़ापुर में महिंद्रा पिकअप की चपेट में आकर एक बालक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर जानकीपुर कॉलीनी निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक चेतन स्वरूप राणा सोमवार रात कॉलोनी के पास स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। पेट्रोल डलवाकर लौटते समय कृष्णा कॉलेज के पास किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों व पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। चेतन स्वरूप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली के गांव फरीदपुर निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार सोमवार की रात झालू मार्ग पर छोइया नदी पुल के पास किसी काम से खड़ा था। इस दौरान एक मैजिक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल को राहगीरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में मासूम की मौत
बढ़ापुर में कस्बे के मोहल्ला फूलबाग में महिंद्रा पिकअप की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
     
कस्बे के मोहल्ला फूलबाग निवासी मोहम्मद अली का ढाई वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठा था। ड्राइवर महिंद्रा पिकअप बैक कर रहा था। इसी दौरान बालक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीरावस्था में बालक को उपचार के लिए सीएचसी नगीना के बाद बिजनौर ले गए। यहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed