{"_id":"66ff37350b07f1b8ac03c37d","slug":"three-delegates-elected-from-bahadurgarh-village-after-45-years-laward-news-c-42-1-smrt1030-102775-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 45 साल बाद बहादुरगढ़ गांव से चुने गए तीन डेलीगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 45 साल बाद बहादुरगढ़ गांव से चुने गए तीन डेलीगेट
विज्ञापन
दौराला। मंडौरा सर्किल के बहादुरगढ़ गांव का 45 साल का सूखा बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव में तीन उम्मीदवारों की जीत के साथ खत्म हुआ। 45 साल पहले गांव के ही खेमचंद डायरेक्टर बने थे। इसके बाद लगातार मंडौरा गांव के ही डेलीगेट बनते आए हैं। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद आए नतीजों में दो डेलीगेट महिला इंद्रेश व दलवीर सिंह ने जीत हासिल की, जबकि बालेश्वर पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।
गांव के पूर्व प्रधान विनीत कुमार ने बताया कि उनके गांव में लगभग 40 परिवार रहते हैं और उनका गांव ग्राम पंचायत पीरपुर का माजरा है। मेरठ जिले का बॉर्डर का गांव है। बहादुरगढ़ गांव समिति चुनाव में मंडौरा सर्किल में आता है। बताया कि 45 साल पहले गांव के ही खेमचंद ने पहले डेलीगेट का चुनाव जीता और बाद में डायरेक्टर बने। परंतु, इसके बाद समिति के चुनाव में उनके गांव के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा।
इस बार समिति के चुनाव में सेवानिवृत्त सूबेदार मुकेश की पत्नी इंद्रेश, एडीओ पंचायत से सेवानिवृत्त बालेश्वर सिंह व दलवीर सिंह ने डेलीगेट के चुनाव को लेकर सहकारी समिति सकौती में नामांकन दाखिल किया था। बालेश्वर सिंह निर्विरोध डेलीगेट चुने गए। बृहस्पतिवार को हितकारी किसान इंटर कॉलेज में डेलीगेट के चुनाव को लेकर मतदान हुआ और देर शाम मतगणना के बाद आए नतीजों में इंद्रेश व दलवीर ने भी जीत हासिल की।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने बताया कि जीते हुए तीनों प्रत्याशी आपस में रिश्तेदार हैं। 45 साल बाद गांव के एक साथ तीन डेलीगेट बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने तीनों डेलीगेट को बधाई दी।