यूपी: भीड़ का निशाना बन रहे बेकसूर, बागपत में बच्चा चोरी के शक में चार को पीटा, पुलिस ने बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि कोई व्यक्ति न तो ऐसी अफवाह फैलाए और न ही अफवाहों के भ्रम में पड़े। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों की शिनाख्त कराई जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति का शक होने पर पुलिस को कॉल करें।
बड़ौत के बड़का रोड पर मस्जिद के पास रविवार को नेपाली युवक रास्ता भटककर बैठा था। तभी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालें लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
बच्चा चोर समझकर हरियाणा के युवक को मेरठ में भीड़ ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल
सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और गणमान्य लोगों की मदद से उसे बचाया। भीड़ ने पुलिस को भी घेर लिया। पुलिस किसी तरह युवक को बचाकर कोतवाली लेकर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया युवक धान सिंह पुत्र रामदयाल गांव यात्री नेपाल का रहने वाला है। वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नौकरी के लिए आया था। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गलती के चलते वह बड़ौत वाली ट्रेन में बैठ गया। रात के समय बड़ौत रेलवे स्टेशन पर उतरकर बड़का रोड़ पर आ गया।
इस बीच झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले फैजल ने शोर मचा दिया, जिस कारण भीड़ ने उसे पकड़ उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने जमा भीड़ पर लाठियां फटकारकर भगाया। पांच लोगों को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसमें अंसार, फैजल, गुफराम, खालिद, अमजद शामिल हैं।
बागपत: अब खेकड़ा में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा
थाना क्षेत्र के सोंटी गांव के नजदीक युवती संदिग्ध हालत में घूम रही थी। कुछ ग्रामीणों ने युवती को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने युवती पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोग भीड़ से युवती को छुड़ाकर ग्राम प्रधान शालू के घर पर ले गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और युवती को थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवती अलीगढ़ की बताई गई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि युवती मनोरोगी है। उससे पूछताछ की जा रही है। सोंटी के ग्रामीणों ने झूठी सूचना दी। युवती की पिटाई करने वाले ग्रामीणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में समाधि के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो पला चला कि वह होटल पर मजदूरी करता है। फैजाबाद का रहने वाला है। काम की तलाश में घर से चला आया था।
होटल पर मजदूरी कर पेट भरता है। ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। युवक ट्रेन में सवार होकर दिल्ली की तरफ चला गया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि भीड़ हिंसा की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस टीम भेजकर कस्बे में ग्रामीणों से जानकारी ली जाएगी। यदि घटना हुई तो पिटाई करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।