फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khekra mob beat up young man on suspicion of child theft

बागपत: अब खेकड़ा में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा

Sun, 25 Aug 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Khekra mob beat up young man on suspicion of child theft
टौल गांव में बच्चे को उठाने की अफवाह के दौरान लगी लोगो की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैल रही है। बागपत और किरठल के शनिवार को रटौल गांव में एक मनोरोगी युवक भीड़ हिंसा का शिकार हो गया है। ग्रामीणों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर मनोरोगी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


युवक को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची खेकड़ा पुलिस मनोरोगी युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मनोरोगी युवक की पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ खेेकड़ा पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पांच-छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रटौल गांव में शनिवार को एक मनोरोगी युवक गांव के इमरान घर में घुस गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर का शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मनोरोगी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीण युवक को पीटते हुए ग्राम प्रधान नसरीन के घर ले गए। प्रधान के पति जाकिर हसन के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उसे वहीं पर एक दुकान में युवक को बंद कर दिया। खेकड़ा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और मनोरोगी युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा पुलिस को मनोरोगी युवक की पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पांच-छह युवकों को हिरासत में लिया है।

थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि मनोरोगी युवक अपना नाम टिक्कू निवासी बिहार बता रहा है। वह भीख मांगकर पेट भरता है। ग्रामीणों ने अफवाह के चलते उसकी पिटाई कर दी। युवक की पिटाई करने वाले ग्रामीणों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान पति ने डाली अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, जांच शुरू
रटौल गांव की प्रधान नसरीन के पति जाकिर हसन ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैला दी। जिसे एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी अनिल कुमार सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर जाकिर हसन ने पोस्ट डालकर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैला दी। एएसपी ने जांच शुरू कर दी है।

सौहार्द के लिए खतरा बनी अफवाह
बागपत। जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह से सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बन रही है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आए दिन भीड़ हिंसा की घटनाएं हो रही है। बच्चा चोरी के शक में युवकों व महिलाओं को पकड़ कर पीटा जा रहा है।

बागपत, किरठल के बाद रटौल में भी भीड़ हिंसा की घटना सामने आई। अफवाह से लोगों मेें दहशत फैली हुई है। गांव में भीख मांगने आने वाले भिखारियों, चंदा मांगने आने वाले पुरुषों व महिलाओं को बच्चा चोर बताकर उनकी पिटाई की जा रही है। पुलिस अफसर भी अफवाहों को लेकर चिंतित है। अफवाहों को नहीं रोका गया तो भीड़ हिंसा की बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रही है।

भीड़ हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने तैयार की योजना
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों को रोकने के लिए योजना तैयार की है। पुलिस अधिकारी गांव-गांव में जाकर बैठकें कर लोगों को इस तरह की अफवाह से दूर रहने की अपील करेंगे। डिजिटल वालेंटियर्स, ग्राम प्रधानों के सहयोग से ग्रामीणों तक मेसेज पहुंचाएंगे।

सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि भीड़ हिंसा का कोई मामला सामने आता है तो उसमें तुरंत मुकदमा दर्ज कर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि जिस भी थाना क्षेत्र में भीड़ हिंसा की घटना हुई तो थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

व्हाट्स एप, फेस बुक पर यदि किसी ने अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डाली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि कोई बच्चा चोर गिरोह नहीं है। असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।

भीड़ हिंसा का शिकार हुए प्रवीण को पिता के सुपुर्द किया
शहर की माता कालोनी में तीन दिन पहले भीड़ हिंसा का शिकार हुआ प्रवीण पुत्र श्याम सिंह निवासी अमीनगर सराय से एएसपी अनिल कुमार सिंह ने पूछताछ की। एएसपी ने पूछताछ के बाद बताया कि युवक मजदूरी करता है। वह काम की तलाश में माता कालोनी में आया था। दुकान से सामान खरीद कर चल दिया।

दुकानदार पर रुपये शेष रह गए थे। वह वापस दुकान पर रुपये लेने पहुंचा तो लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचा दिया। वह कोई बच्चा चोरी करने नहीं आया था। वह गाजियाबाद के लोनी कस्बे का रहने वाला है। दो सात से अमीनगर सराय कस्बे में परिवार सहित रहता है। शनिवार को युवक के पिता श्याम सिंह कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पिता को सुपुर्द कर दिया। परिजन उसे लेकर चले गए।

रटौल मेें सीओ ने ली ग्रामीणों की बैठक
रटौल गांव के शिव मंदिर में सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने गण्यमान्य लोगों की बैठक ली। सीओ ने कहा कि बागपत में कहीं भी बच्चा चोरी की घटना नहीं हुई है। मात्र अफवाहें उड़ रही हैं। मनोरोगी युवक व भिखारी भीड़ हिंसा का शिकार हो रहे है। उनकी पिटाई कर कानून हाथ में ले रहे। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की है।

साथ ही कहा है कि यदि कोई असामाजिक तत्व अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को सूचना देने का काम करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष अजय शर्मा, ग्राम प्रधान पति जाकिर हसन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed