फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man from Haryana was beaten up by a mob in Meerut in doubt a child thief

बच्चा चोर समझकर हरियाणा के युवक को मेरठ में भीड़ ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 25 Aug 2019 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Aug 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
man from Haryana was beaten up by a mob in Meerut in doubt a child thief
युवक को मेरठ में भीड़ ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में इन दिनों जहां बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं वहीं बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा लोगों को पीटे जाने का सिलसिला नहीं थम रहा  है। 

विज्ञापन


रविवार को मेरठ में हरियाणा के युवक को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक में भीड़ ने जमकर पीटा। जैसे तैसे युवक की जान बच सकी। वहीं युवक ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में देशी जड़ी-बूटी बेचने के लिए आए युवक को भीड़ ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने युवक को लात घूंसों से जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक के कपड़े भी फट गए। युवक लोगों से खुद को छुड़ाता रहा लेकिन किसी को भी उस पर दया नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में युवक ने सारी सच्चाई बताई। 

अब खेकड़ा में बच्चा चोर होने के शक में युवक को पीटा

पुलिस के अनुसार युवक की तहरीर पर भीड़ के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed