{"_id":"614251fb8ebc3e7d131a4431","slug":"three-accused-arrested-in-bsp-leader-murder-meerut-news-mrt556404567","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता मर्डर केस: दबोचे गए तीन हत्यारोपी, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता मर्डर केस: दबोचे गए तीन हत्यारोपी, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल
Thu, 16 Sep 2021 12:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:29 PM IST
सार
बसपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं हत्या का षड़यंत्र रचने के मामले में पुलिस कपिल व अरुण को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों को भेजा जेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बसपा नेता मनोज चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उनको जेल भेजा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अतुल कुमार की गिरफ्तारी अभी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बा स्थित चिंदौड़ी गांव में मनोज चौधरी की 28 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी अतुल, अनुज उर्फ चीकू, ओमपाल, नगेंद्र उर्फ लौकी नामजद किए गए थे। मंगलवार देर रात इंचौली पुलिस टीम समसपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
इसी दौरान बसपा नेता की हत्या में शामिल आरोपियों के समसपुर मार्ग पर घूमने की सूचना मिल गई है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ओमपाल, अनुज कुमार उर्फ चीकू व नगेंद्र उर्फ लौकी निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक व एक मोबाइल बरामद किया।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
वहीं बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया। हत्या का षड़यंत्र रचने के मामले में पुलिस कपिल व अरुण को पहले ही जेल भेज चुकी है। जेल भेजे गए आरोपियों में अनुज उर्फ चीकू पर अलग-अलग थानों में सात, ओमपाल पर मुजफ्फरनगर जिले के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। चर्चा है कि मुख्य आरोपी अतुल को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस अतुल की तलाश में लगी है।