फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who gave shelter to Khalistan supporter Amritpal in Meerut will be investigated

Meerut News: मेरठ में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को शरण देने वालों की होगी जांच

Mon, 24 Apr 2023 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Those who gave shelter to Khalistan supporter Amritpal in Meerut will be investigated
मेरठ। कट्टर खालिस्तान समर्थक और ''वारिस पंजाब दे'' के प्रमुख अमृतपाल की पंजाब में गिरफ्तारी के बाद कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में मेरठ पुलिस भी छानबीन करेगी। आशंका जताई जा रही है कि मेरठ में भी खालिस्तान समर्थक हो सकते हैं, जिन्होंने अमृतपाल को शरण दी थी। करीब एक माह से पंजाब पुलिस अमृतपाल के पीछे लगी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। लगभग 20 दिन पहले उसकी लोकेशन मेरठ में भी मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मेरठ में भी छापेमारी की थी।
विज्ञापन

उस वक्त सामने आया था कि अमृतपाल बेगमपुल से ऑटो में सवार होकर दौराला की तरफ गया था। पुलिस ने अजय नाम के ऑटो चालक से भी पूछताछ की थी। अब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। यह पता किया जा रहा है कि अमृतपाल कब, किसके यहां और कितने दिन तक रुका। इसके अलावा अमृतपाल और उसे शरण देने वालों के बीच क्या रिश्ता है। वह अमृतपाल का कोई रिश्तेदार है या फिर खालिस्तानी समर्थक। हर तथ्य पर जांच होगी।
विज्ञापन


तलाशा जाएगा बेगमपुल और दौराला के बीच का कनेक्शन
जांच में सबसे पहले बेगमपुल और दौराला के बीच का कनेक्शन खंगाला जाएगा। आशंका है कि इसी बीच कहीं न कहीं अमृतपाल रुका है। इसके लिए ऑटो चालकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही होटल आदि का रिकाॅर्ड भी खंगाला जाएगा। यदि अमृतपाल को शरण देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में हिंसा और भड़काऊ भाषण के बाद आया था निशाने पर
अमृतपाल पर भड़काऊ भाषण समेत कई मामले दर्ज हैं। पिछले माह अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला थाने में भी हिंसा की थी। उन्होंने अपहरण के आरोपी लवप्रीत तूफान को छुड़ाने के लिए हिंसा की थी। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी।


लगातार सुर्खियों में है मेरठ
अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले भी मेरठ अतीक प्रकरण में सुर्खियों में रह चुका है। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम भी मेरठ में आकर छिपे थे। गुड्डू मुस्लिम का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed