फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who do not respect the country and the tricolor should go to Pakistan: Sahendra Singh

जो देश और तिरंगे का सम्मान न करें, वह पाकिस्तान चला जाएं: सहेंद्र सिंह

Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Those who do not respect the country and the tricolor should go to Pakistan: Sahendra Singh
जो देश और तिरंगे का सम्मान न करें, वह पाकिस्तान चला जाएं: सहेंद्र सिंह
विज्ञापन

बागपत। छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कानून का विरोध अनपढ़ युवा कर रहे हैं। या फिर वो लोग है, जिन्हें रुपये देकर विरोध में शामिल किया जा रहा है। विरोध करने वालों को कानून के बारे में जानकारी ही नहीं है। जो देश का सम्मान न करें, तिरंगे का नमन न करें, ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित सभा में विधायक ने कहा कि विपक्षी खेमा सुबह के चार बजे गलियों में घूमकर उन लोगों का पता ले रहा है, जो विरोध कर रहे है। अगर उन्हें इतनी ही फ्रिक है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। भारत में जिसका मन नहीं लगता, वह पाकिस्तान जा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विरोध केवल वो लोग कर रहे है, जिनके पास आधी अधूरी जानकारी है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालत देखे तो उन्हें भी पता चल जाएगा पीड़ा क्या होती है। देश में रहकर वर्षों से शरणार्थियों की जिंदगी गुजार रहे लोगों को ही नागरिकता देने के लिए ही यह कानून बनाया गया है। इसका सभी को समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed