{"_id":"5d1868128ebc3e3c671b3ff1","slug":"thirteen-years-old-girl-misbehaved-in-meerut-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किठौर में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, जंगल से लौटी मां तो बेहोश मिली बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किठौर में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, जंगल से लौटी मां तो बेहोश मिली बेटी
Sun, 30 Jun 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक तेरह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
किठौर थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी के परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने किशोरी को घर में अकेला पाकर दबोच लिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां जंगल से वापस लौटी तो बेटी को बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पीड़िता को उपचार दिलाने के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस के अनुसार किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन