फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   These players including Rinku Singh will play in UP T20 League from Meerut Mavericks team

UP T-20 League: नीलामी में मेरठ मावेरिक्स में रिंकू सहित जिले के ये खिलाड़ी शामिल, भुवी खेलेंगे नोएडा से

Sun, 20 Aug 2023 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Aug 2023 10:10 PM IST
सार

मेरठ की टीम में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह भी खेलेंगे। जबकि मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाले हापुड़ के कार्तिक त्यागी को मेरठ टीम में लिया गया है। मेरठ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी, मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को मेरठ मावेरिक्स टीम के लिए खरीदा गया है।

विज्ञापन
These players including Rinku Singh will play in UP T20 League from Meerut Mavericks team
रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ( यूपीसीए ) द्वारा एक शानदार पहल करते हुए यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। 30 अगस्त से यूपी क्रिकेट लीग का आगाज होना है। रविवार को लखनऊ में यूपी क्रिकेट लीग की नीलामी में मेरठ मावेरिक्स, लखनऊ फाल्कन्स, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्राक्ष, गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपर स्टार्स कुल छह टीमों के लिए नीलामी आयोजित की गई। इसमें मेरठ मावेरिक्स ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

मेरठ की टीम में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह भी खेलेंगे। जबकि मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाले हापुड़ के कार्तिक त्यागी को मेरठ टीम में लिया गया है। मेरठ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी, मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को मेरठ मावेरिक्स टीम के लिए खरीदा गया है। इनके अलावा मेरठ टीम में दिव्यांश जोशी, माधव कौशिक, कुनाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, प्रनांक त्यागी, शोएब सिटीकी, वैभव चौधरी, उवेश अहमद, रितुराज शर्मा, आकाश सैन, योगेंद्र धूलिया, अभिनव तिवारी, पार्थ जैन, जमशेद आलम, रोहित राजपाल, राजीव चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, युवराज यादव को टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी नोएडा और प्रियम लखनऊ के लिए खेलेंगे 
भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे, जबकि प्रियम गर्ग को लखनऊ ने खरीदा है। शिवम मावी को काशी रूद्राक्ष ने खरीदा है। मेरठ के समीर चौधरी गोरखपुर लायंस और समीर रिजवी कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। भामाशाह पार्क के सीनियर कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि यूपी क्रिकेट लीग खिलाड़ियों के लिए एक क्रांति के रूप में सामने आएगा। नीलामी में मेरठ के अधिकतर प्रातिभाशाली क्रिकेटर बिके हैं। लीग से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी। जिसका आईपीएल नीलामी में खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed