फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   these people win in gram panchayat sub election

ग्राम पंचायत उपचुनाव में इन लोगों ने मारी बाजी

Thu, 06 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
these people win in gram panchayat sub election
गांव समसपुर में प्रधान पद के उप चुनाव में विजयी प्रत्याशी राजबीर सिंह को प्रमाण पत्र देते अधिकार - फोटो : PARIKESHGARH
सरधना(मेरठ)। सरधना खंड विकास कार्यालय पर बुधवार को कुशावली के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना की गई। मतगणना का कार्य शांति पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में चार 1080 वोट लेकर हेमंत कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में जसबीर, महेश, पूर्व प्रधान स्व. सुनील की पत्नी रेखा और हेमंत कुमार सहित चार प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार की देखरेख में सुबह करीब 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब साढे़ दस बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। इसमें सर्वाधिक 1080 वोट लेकर हेमंत कुमार कुशावली प्रधान के उप चुनाव में विजयी रहे। जबकि 669 वोट लेकर रेखा दूसरे, जसबीर 458 वोट के साथ तीसरे और महेश 23 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। 113 वोट कैंसिल हुए। कुल वोट 2343 पड़े थे। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हेमंत कुमार का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मिलन सोम आदि भी मौजूद रहे। वहीं थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक व बीडीओ सरधना सुनीत कुमार भाटी भी खंड विकास कार्यालय पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिजवाना 141 मत से जीत दर्ज कर बनी बहरोडा की प्रधान
माछरा। माछरा ब्लॉक परिसर में भारी पुलिस बल के साथ ग्राम बहरोडा के प्रधान पद के लिए मतों की गणना की गई। इसमें रिजवाना 854 मत के साथ ग्राम प्रधान बहरोडा चुनी गई। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरोडा में प्रधान शहदल बानो पत्नी फुरकान की मृत्यु हो जाने के बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था। इसमें प्रधान के उप चुनाव में 10 महिलाओं ने अपने नामांकन पत्र भरें। 3 फरवरी को प्रधान पद के लिए उपचुनाव का मतदान हुआ था। बुधवार को हुई मतगणना में रिजवाना पत्नी गुलाम बक्शी को 854 मत, फातमा पत्नी मो. रिजवान को 713 मत, रेशमा पत्नी आलिम को 701 मत, भूरी पत्नी इंतजार को 575 मत, रेशमा पत्नी अफसर को 24 मत, शमशीरा पत्नी रिजवान को 11 मत, हसीबा पत्नी इकरार को 5 मत, रानी पत्नी अब्दुल सलाम को 3 मत, आसमीन पत्नी ताहिर को 1 मत, नगमे पत्नी जानू को 1 मत मिले। रिजवाना ने 141 मतों से विजय प्राप्त की। निर्वाचन अधिकारी माछरा चमन सिंह ने रिजवाना को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में रिजवान को उनके आवास पर पहुंचाया गया। इस दौरान बीडीओ माछरा गोपाल गोयल, एडीओ अमित कुमार, शशी शर्मा, अताउर रहमान, विश्वास शर्मा, भोपाल, अभिषेक कुमार, बाबूराम तथा रिफाकत, आरिफ प्रधान खंद्रावली, रागिब आदि मौजूद रहे।
राजबीर बने समसपुर के प्रधान
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम समसपुर के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना ब्लाक सभागार में हुई। इसमें राजबीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी वेद प्रकाश को 184 मतों से हराकर जीत हासिल की।

ब्लाक सभागार में चुनाव अधिकारी एडीओ सहकारिता पवन राघव की देखरेख में 8 बजे से क्षेत्र के ग्राम समसपुर के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना हुई। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में राजबीर सिंह और वेद प्रकाश के बीच मुकाबला था। इसमें राजबीर सिंह को 434, वेदप्रकाश को 250 मत मिले और 41 मत निरस्त हुए। राजबीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी वेद प्रकाश को 184 मतों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी पवन राघव ने राजबीर सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित प्रधान राजबीर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बाबूराम नागर, थाना प्रभारी कैलाश चंद गौतम मौजूद रहे।

कुशावली के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हेमचंद राणा का माला पहनाकर स्वागत करते लोग।

कुशावली के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हेमचंद राणा का माला पहनाकर स्वागत करते लोग।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed