फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a fierce fire in the factory, 20 trains arrived from Ghaziabad, Noida, Baghpat

पॉली बैग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच जिलों से पहुंचीं 20 दमकल गाड़ियां

Tue, 05 Sep 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 05 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
There was a fierce fire in the factory, 20 trains arrived from Ghaziabad, Noida, Baghpat
फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मेरठ में परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उद्योग पुरम में दोमंजिला पॉलीबैग फैक्ट्री में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा तैयार और कच्चे माल सहित कई मशीनें जल गईं। पांच जिलों की 20 दमकल गाड़ियों की सहायता से 100 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम में शास्त्रीनगर निवासी कमल रस्तोगी की टेप लाइन इंडस्ट्रीज है। दोमंजिला इस फैक्ट्री में पॉलीबैग तैयार होते हैं। नीचे की बिल्डिंग में बैग की छपाई आदि के बाद मशीनों से माल तैयार होता है। ऑफिस और गोदाम भी नीचे हैं। दूसरी मंजिल पर सिलाई और माल की पैकिंग होती है। सोमवार को फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे नीचे की बिल्डिंग में बिजली की मेन लाइन में शार्ट सर्किट होने पर उसकी चिंगारी वहां रखे प्लास्टिक के दानों पर गिर गई। आग की लपटें तेजी से फैलनी शुरू हुई तो कर्मचारियों ने प्लास्टिक के दानों के बैग फैक्ट्री से बाहर करने शुरू कर दिए। लेकिन तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। ऐसे में कर्मचारियों की हिम्मत भी जवाब दे गयी। 
विज्ञापन


दो कर्मचारियों ने बाइक से पास ही परतापुर फायर स्टेशन पहुंचकर आग की सूचना दी। सीएफओ अजय शर्मा और एफएसओ परतापुर मुकेश कुमार दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन आग ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी लपेटे में लेना शुरू कर दिया था। फैक्ट्री की आधी बिल्डिंग समेत आसपास की कई फैक्ट्रियों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीएफओ की सूचना पर बागपत, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल गाड़ियां बुलवा ली गईं। आरएएफ की रेस्क्यू टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास जमा भीड़ को हटाकर आग बुझाने में मदद की। शाम करीब सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानिए पूरा मामला

There was a fierce fire in the factory, 20 trains arrived from Ghaziabad, Noida, Baghpat
लगी भीषण आग

फैक्ट्री मालिक के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आग से करीब 8-10 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। फैक्ट्री से एक-दो दिन में बडे़ ऑर्डर की सप्लाई होनी थी, जिसका स्टॉक तैयार रखा था। काफी माल कच्चा भी था। मशीनें भी जल गई और भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि सही आंकलन बाद में ही संभव होगा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट रहा।

चीफ फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पांच जिलों की 20 दमकल गाड़ियों के 100 से अधिक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। पॉली बैग फैक्ट्री में जरूर भारी नुकसान हुआ है। लेकिन आसपास की फैक्ट्रियों को बचा लिया गया है। केवल कुछ की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट ही बताई जा रही है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed