फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no physician and ENT doctor in the district hospital

Meerut News: जिला अस्पताल में फिजीशियन और न नाक कान गला रोग चिकित्सक नहीं

Thu, 27 Jun 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
There is no physician and ENT doctor in the district hospital
शामली जिला अस्पताल में मरीजों  की लगी भीड
शामली। जिला अस्पताल में न तो नाक, कान व गला रोग (ईएनटी) चिकित्सक हैं और न ही फिजीशियन हैं। इस समय जिले में उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। अस्पताल में गला खराब होने के मरीज भी आ रहे हैं, लेकिन नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और फिजीशियन न होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर किनारे मुंडेट खुर्द के सामने जिला संयुक्त चिकित्सालय तीन साल से चल रहा है। अभी तक विशेषज्ञ चिकित्सकाें के कई पद रिक्त चल रहे हैं। जिला अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले फिजीशियन के पद पर अभी तक किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके अलावा नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ के पद पर संविदा चिकित्सक नेहा शर्मा की पिछले साल नियुक्ति हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब से करीब एक साल से यह पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस समय उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण गला खराब होने के मरीज आ रहे हैं। किसी के गले में दर्द है तो किसी के गले में खराश है। इस तरह के मरीज अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज आते हैं। इसके अलावा कान व नाक रोग से पीड़ित मरीज भी आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को समुचित उपचार न मिलने से मायूस ही होना पड़ता है। फिजीशियन न होने के कारण को इलाज न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये बोले मरीज
शामली निवासी सरोज ने बताया कि कई दिन से उसका गला खराब है। वह अस्पताल में दवा लेने आई है। यहां पता चला कि गले का डाक्टर नहीं है। दूसरे डाक्टर ने दवा लिखी है।
कांधला निवासी शबनम ने बताया कि उसे गले में भी दिक्कत और कान में दर्द रहता है। बताया कि नाक, कान गलेे का इलाज करने वाला डाक्टर नहीं है।
शामली निवासी सलमान ने बताया उसकाे गले में परेशानी है। कुछ भी खाना या पीना होता है तो गले में दुखन होती है। यहां आकर पूछा तो बताया गले का अलग से डाक्टर नहीं है।

- कोट : जिला अस्पताल में ईएनटी चिकित्सक व फिजिशियन के पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन को समय-समय पर पत्राचार किया जाता है। अस्पताल में जो भी मरीज आते हैं, सभी की जांच कर दवा दी जा रही है। - डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed