फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is jam on the main road in Mawana from morning till evening for two days.

Meerut News: मवाना में दो दिन से सुबह से शाम तक लग रहा मुख्य मार्ग पर जाम

Wed, 26 Feb 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
There is jam on the main road in Mawana from morning till evening for two days.
मवाना। मंगलवार को दूसरे दिन भी मुख्य मार्ग पर जाम के भयंकर हालात रहे। हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब तक तथा मेरठ रोड पर बड़ा महादेव मंदिर तक जाम के कारण वाहनों की लाइन लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मी लगे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके पीछे माना जा रहा था कि बोर्ड परीक्षा के चलते उक्त हालात पैदा हुए। लेकिन मंगलवार को बोर्ड परीक्षा भी नहीं थी। इसके बावजूद सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। जाम खुलवाने के लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी, सुभाष चौक, फलावदा चौराहे पर पुलिस लगी थी। इसके बावजूद पुलिस को कई घंटे जाम खुलवाने में लग गए।
विज्ञापन


जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा की बाढ़, सड़क किनारे को लोगों द्वारा पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाना, साथ ही ठेली आदि खड़ी होना, बड़े वाहनों का टोल बचाने के प्रयास में बाईपास से न जाकर नगर के मध्य से गुजरना, गन्ने लदे वाहनों का दिन में ही आवागमन है। लेकिन इस ओर पुलिस प्रशासन ध्यान देने को तैयार नहीं है। 11 फरवरी को पुलिस, तहसील प्रशासन और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया था, जो एक दिन ही चलकर रह गया। उसके बाद अभियान नहीं चलने से लोग बेखौफ होकर सड़क के फुटपाथ पर आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। यदि पुलिस प्रशासन व नगर पालिका द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ई रिक्शाओं की बाढ पर नियंत्रण किया जाए तो काफी हद तक लोगों को जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed