फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of the house in Brij Vihar Colony

बृज विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of the house in Brij Vihar Colony
बृज विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। ब्रजबिहार कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाडे़ चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बाद में पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। कालोनी में सुदर्शन कुमार का मकान है। वह एक शोरूम में सेल्स मैनेजर हैं। शनिवार सुबह वह परिवार सहित बीमार बहन को देखने गाजियाबाद गए थे। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर आए। उन्होंने कमरे में रखी सेफ और संदूक का ताला तोड़कर उसमें नकदी और जेवरात चुराए। चोर बच्चों की गुल्लक भी तोड़कर ले गए। बाद में पड़ोस में रह रही सुदर्शन की भाभी अनिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को शक है कि चोरी करने वाले आसपास के ही हैं। इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed