फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theft in two places in kithore

किठौर में दो जगह लाखों का डाका  

Fri, 19 May 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 19 May 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
theft in two places in kithore
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार देर रात ग्राम शोल्दा में प्रॉपर्टी डीलर के घर एवं कीटनाशक विक्रेता के यहां डाका डाला। वे परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। 

विज्ञापन


ग्राम शोल्दा निवासी मनोज पुत्र छज्जू का गांव स्थित बस स्टैंड के निकट गुरुनानक किसान सेवा केन्द्र है। मनोज ने बताया कि वह और इलाहाबाद निवासी उसका नौकर कलवा बीती रात दुकान की छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाश पापुलर के पेड़ की सीढ़ी बनाकर छत पर चढ़ आए। वे गालीगलौज करने लगे तो उनकी नींद खुल गई। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करके दुकान की चाबी मांगी। इस पर मनोज ने चारपाई के निकट रखी बलकटी से बदमाशों पर वार करने का प्रयास किया। इससे क्षुब्ध बदमाशों ने दुकानदार मनोज और उसके नौकर कलवा को जमकर पीटा की तथा दुकान की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश उन्हें बंधक बनाकर दुकान से कुछ दूर स्थित एक खेत में ले गए। इसके बाद अन्य बदमाशों ने दुकान से करीब चालीस हजार रुपये के कीटनाशक और करीब दस हजार रुपये लूट लिये। 
विज्ञापन


इसके बाद करीब एक दर्जन बदमाश बस स्टैंड स्थित प्रॉपर्टी डीलर संजीव के घर में दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने आंगन के बाहर सो रहे बिहार निवासी नौकर अमरीश तथा आंगन में सो रहे संजीव के भाई राजीव और मां राजपाल कौर को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। उन्होंने घर में रखे बीस लाख रुपये मांगे। बदमाशों ने रुपयों की जानकारी नहीं मिलने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए राजीव से मारपीट शुरू कर दी। वहीं, बदमाशों ने राजीव की पत्नी से कुंडल, अंगूठी आदि लूट लिये। इसके उपरांत महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद करके घर खंगाला। राजीव ने बताया कि बदमाश घर में रखे करीब दो लाख सत्तर हजार रुपये और मोबाइल आदि भी लूटकर ले गए। राजीव ने बदमाशों के जाने के बाद पड़ोसियों और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की परंतु सुराग नहीं लग सका। वहीं, थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। एक ही गैंग क्षेत्र में सक्रिय है उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने की छानबीन
फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत एकत्र किए। डॉग सीढ़ी सूंघने के बाद राजीव के घर पहुंचा। इसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि इससे साफ है कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।  

गाड़ी लेकर आए थे बदमाश
कीटनाशक विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि बदमाश फोन पर अपने साथियों से गाड़ी जल्द लाने के लिए कह रहे थे। इसके थोड़ी देर बाद गाड़ी आ गई। बदमाशों ने कीटनाशक विक्रेता की छत पर चढ़ने के लिए पॉपुलर के पेड़ काटे और सीढ़ी बनाई।

कीटनाशक विक्रेता के यहां बैठे व्यक्ति पर संदेह
पुलिस के अनुसार कीटनाशक विक्रेता ने बताया कि बुधवार सुबह एक आदमी खेत में मांझा लगवाने के लिए आया था। वह बातचीत करने के बाद भी करीब एक घंटे तक दुकान के बाहर बैठकर गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसे ग्राहक होने के नाते टोकना उचित नहीं समझा। 


यूपी 100 के सामने से गुजरे बदमाश
डकैती के बाद बंधन मुक्त हुए परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर यूपी 100 की गाड़ी कुछ ही देर में शोल्दा पहुंच गई परंतु रात में मकान की पहचान नहीं होने की वजह से आगे निकल गई। पीड़ितों ने पुलिस की गाड़ी के पीछे गए अन्य वाहन की रोशनी में आधा दर्जन बदमाशों को सामान के साथ सड़क पार करते देखा परंतु पुलिस ने उन्हें टोकना मुनासिब नहीं समझा।

एक माह में लूट
क्षेत्र में एक माह के अंदर लूट की पांच वारदात होने से दशहत है। इससे जाहिर है कि बदमाश पुलिस को चुुनौती दे रहे हैं। 
15 अप्रैल को नकाबपोश बदमाशों ने कस्बा स्थित बर्फ विक्रेता के परिजनों को बंधक बनाकर लूटा
16 अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला मंसबपुरा में कपड़ा व्यापारी से लूट
23 अप्रैल को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर महलवाला मार्ग पर होमगार्ड समेत आधा दर्जन राहगीरों को लूटा 
12 मई को एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने राधना-नवलसूरजपुर मार्ग बाधित कर करीब 25-30 राहगीरों को लूटा   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed