{"_id":"61f3ff527196b133187fb182","slug":"theft-has-taken-place-in-gurudwara-sri-guru-kalgidhar-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में वारदात : गुरुद्वारा श्री गुरू कल्गीधर में चोरी, सिख समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में वारदात : गुरुद्वारा श्री गुरू कल्गीधर में चोरी, सिख समाज में रोष
Fri, 28 Jan 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:06 PM IST
सार
गुरुद्वारा के प्रधान सरदार चरण सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात चोर दरवाजे के ताले को तोड़कर यह सामान ले गए। चोरों ने गुरु के वस्त्र भी अस्त-व्यस्त कर दिए। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा पहुंचने पर ताला टूटा देख कुछ लोगों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रोहटा रोड पर स्थित खटीकपुरा में गुरुद्वारा श्री गुरु कल्गीधर में गुरुवार देर रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर दानपात्र से एक लाख रुपये, कृपाण और खंडा साहिब चोरी कर लिए। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर सिख समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि चोरों ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी भी की।
विज्ञापन
गुरुद्वारा के प्रधान सरदार चरण सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात चोर दरवाजे के ताले को तोड़कर यह सामान ले गए। चोरों ने गुरु के वस्त्र भी अस्त-व्यस्त कर दिए। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा पहुंचने पर ताला टूटा देख कुछ लोगों ने जानकारी दी। गुरुद्वारा सिंह सभा थापर नगर मेरठ के प्रधान रणजीत सिंह नंदा भी खटीकपुरा पहुंचे और जानकारी ली। चरण सिंह ने बताया कि चोर काले-लाल रंग का शॉल छोड़ गए हैं। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। चरण सिंह ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं, कुछ अधिकारियों ने सिख समाज के पदाधिकारियों से फोन पर घटना के बारे में जानकारी ली। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस