फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth was kidnapped in a car and beaten badly, mobile and cash were looted

कार में अगवा कर युवक को बुरी तरह पीटा, मोबाइल व नकदी लूटी

Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The youth was kidnapped in a car and beaten badly, mobile and cash were looted
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में पार्टी के बाद गांव अम्हेड़ा सानी निवासी प्रिंस को कार में अगवा कर पांच युवकों ने बुरी तरह पीटा। उससे मोबाइल और नकदी लूट ली। अधमरा कर उसे सड़क पर फेंक गए। पीड़ित ने होश में आने के बाद परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा सानी निवासी राजकुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 11 बजे विकास नाम के व्यक्ति का फोन उनके पास आया। उसने बताया कि तुम्हारा बेटा प्रिंस जागृति विहार एक्सटेंशन में बेहोशी की हालत में पड़ा है। वैगनआर कार सवार करीब 5 लड़के उसे अधमरी हालत में यहां फेंक गए। उस व्यक्ति ने पुलिस को भी फोन कर दिया था। प्रिंस को उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। होश में आने के बाद प्रिंस ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के भोपाल विहार निवासी हर्ष खटीक और साहिल कश्यप उर्फ बैंगन व तीन अज्ञात युवकों ने कुटी चौराहा स्थित होटल में उसके साथ पार्टी की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में ले गए। उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने उससे मोबाइल और सात हजार की नकदी लूट ली। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

ट्रेन में खिड़की के पास बैठे युवक का आईफोन लूटा

मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रेन में बैठे युवक का आईफोन बदमाशों ने खिड़की से अंदर हाथ डालकर लूट लिया और फरार हो गए। परतापुर निवासी गौरव पाठक शुक्रवार शाम परतापुर स्टेशन से ट्रेन में सिटी स्टेशन जा रहा था। वह खिड़की के पास बैठा था। रास्ते में पारचा चौक के पास दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका आईफोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed