फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man engaged the woman in conversation and fled with her jewellery and cash.

Meerut News: महिला को बातों में उलझाकर आभूषण और नकदी लेकर भागे बदमाश

Sat, 06 Dec 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The young man engaged the woman in conversation and fled with her jewellery and cash.
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला शांति देवी को बातों में उलझाकर उनके आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित न्यू कंपाउंड निवासी शांति देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर बाजार से सामान खरीदकर अपने घर वापस जा रही थीं। महताब तिराहे के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और फिर बातों में उलझा लिया। आरोप है कि दोनों ने उनकी सोने की अंगूठी व कानों की बाली उतरवाकर बैग में रखवा ली। इसके कुछ देर तक दोनों ने उनसे बात की और फिर मौके से चले गए। आरोप है कि जब वह करीब 100 मीटर दूर पहुंची और अपना बैग चेक किया तो उसमें रखा सामान गायब था।
विज्ञापन

बैग में 1600 रुपये की नकदी भी रखी थी जो गायब थी। इस पर शांति देवी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed